1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2018 (Boxing): गौरव सोलंकी ने जीता स्वर्ण पदक

CWG 2018 (Boxing): गौरव सोलंकी ने जीता स्वर्ण पदक

 Edited By: IANS
 Published : Apr 14, 2018 09:50 am IST,  Updated : Apr 14, 2018 09:50 am IST

भारत के मुक्केबाज गौरव सोलंकी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को मुक्केबाजी में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है।

Gaurav Solanki- India TV Hindi
Gaurav Solanki

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया): भारत के मुक्केबाज गौरव सोलंकी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को मुक्केबाजी में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। गौरव ने पुरुषों की 52 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के ब्रेंडन इरवाइन को 4-1 से मात देते हुए सोने का तमगा हासिल किया। गौरव का यह राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक है। इससे पहले शनिवार को ही मैरी कॉम ने भारत को मुक्केबाजी में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।

पहले राउंड में गौरव पूरी तरह से हावी रहे। उन्होंने अपने बाएं जैब से अच्छे अंक जुटाए और इरवाइन को परेशान किया। दूसरे राउंड में गौरव और ज्यादा आक्रामक हो गए और उन्होंने लगातार पंच मारते हुए इरवाइन पर दबाव बनाए रखा। इस राउंड में जैब के अलावा गौरव ने कुछ अच्छे अपरकट का इस्तेमाल भी किया। इरवाइन काउंटर तो कर रहे थे, लेकिन ज्यादा सफल नहीं हो पा रहे थे। आखिरी राउंड में गौरव ने और बेहतर प्रदर्शन किया और इरवाइन को आक्रमण नहीं करने दिया। 

इसके साथ ही भारत के 20 स्वर्ण पदक हो गए हैं.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल