1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2018 (Hockey): कांस्य पदक से चूकीं भारतीय महिलाएं

CWG 2018 (Hockey): कांस्य पदक से चूकीं भारतीय महिलाएं

 Reported By: IANS
 Published : Apr 14, 2018 07:54 am IST,  Updated : Apr 14, 2018 07:54 am IST

इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को भारत को कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में 6-0 से करारी शिकस्त दे उसे पदक से महरूम रखा है। 

cwg 2018, indian women team- India TV Hindi
cwg 2018, indian women team

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया): इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को भारत को कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में 6-0 से करारी शिकस्त दे उसे पदक से महरूम रखा है। इंग्लैंड ने इस मैच में एकतरफा प्रदर्शन किया और आक्रमण पर आक्रमण किए जिसका जवाब भारत के पास नहीं था। 

इंग्लैंड के लिए होली पियरने वेब (27वें मिनट), सोफी ब्रे (43वें मिनट, 49वें मिनट, 56वें मिनट), लॉरा अनसवर्थ (54वें मिनट), एलेक्जेंडर डॉसन (57वें मिनट) ने गोल किए। भारत को मौके तो कई मिले लेकिन वो गोल नहीं कर पाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल