1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2018 रवि कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता कांस्य

CWG 2018 रवि कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता कांस्य

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2018 11:52 am IST,  Updated : Apr 08, 2018 11:52 am IST

भारतीय निशानेबाज रवि कुमार ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

ravi kumar- India TV Hindi
ravi kumar

ब्रिसबेन: भारतीय निशानेबाज रवि कुमार ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। रवि ने 224.1 स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया। आस्ट्रेलिया की डेन सैम्पसन ने 245 का स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता जबकि बांग्लादेश के अब्दुल्ला हेल बाकी ने 244.7 के स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया। 

चार साल पहले रवि शूट आफ में पदक से चूक गए थे। 10 मीटर एयर राइफल में भारत के दीपक कुमार 162.3 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहे। रवि ने मैक्सिको में आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। रवि ने आखिरी प्रयास में 10.3 स्कोर किया जो स्वर्ण या रजत शूट आफ के लिये काफी नहीं था लेकिन कांस्य उनके नाम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल