1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2018 (Shooting): श्रेयसी ने भारत की झोली में डाला 12वां स्वर्ण पदक

CWG 2018 (Shooting): श्रेयसी ने भारत की झोली में डाला 12वां स्वर्ण पदक

 Reported By: IANS
 Published : Apr 11, 2018 10:52 am IST,  Updated : Apr 11, 2018 10:52 am IST

भारत की दिग्गज महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन भारत की झोली में 12वां स्वर्ण पदक डाला। 

Shreyasi Singh- India TV Hindi
Shreyasi Singh

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया): भारत की दिग्गज महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन भारत की झोली में 12वां स्वर्ण पदक डाला। श्रेयसी ने महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा के फाइनल्स में पहला स्थान हासिल कर सोना जीता। साल 2014 में ग्लोस्गो में आयोजित 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में श्रेयसी ने इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता था और इस बार वह अपने पदक के रंग को बदलने में सफल रहीं। 

श्रेयसी ने शूट-ऑफ में आस्ट्रेलिया की एमा कोक्स को एक अंक से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल 98 अंक हासिल किए। सभी चार स्तरों में कुल 96 अंक हासिल करने के साथ उन्होंने शूट-ऑफ में अपने दोनों निशाने सही लगाए और जीत हासिल की। एमा को इस स्पर्धा रजत पदक हासिल हुआ। उन्होंने भी सभी चार स्तरों में 96 अंक हासिल किए थे। वहीं वह शूट-ऑफ में दो निशानों में एक गलत लगाया और इस कारण वह दूसरे स्थान पर रहीं। स्कॉटलैंड की लिंडा पियरसन ने 87 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल