1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग : दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स को 39-33 से दी मात

प्रो कबड्डी लीग : दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स को 39-33 से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Nov 08, 2018 09:27 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 09:27 pm IST

पहले हाफ में चार अंकों से पिछड़ने के बावजूद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए दबंग दिल्ली ने यहां वीवो-प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में गुरुवार को हरियाणा स्टीलर्स को 39-33 से हरा दिया।

dabangdelhi- India TV Hindi
पहले हाफ में चार अंकों से पिछड़ने के बावजूद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए दबंग दिल्ली ने यहां वीवो-प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में गुरुवार को हरियाणा स्टीलर्स को 39-33 से हरा दिया।  Image Source : TWITTER: @PROKABADDI

ग्रेटर नोएडा। पहले हाफ में चार अंकों से पिछड़ने के बावजूद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए दबंग दिल्ली ने यहां वीवो-प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में गुरुवार को हरियाणा स्टीलर्स को 39-33 से हरा दिया। दिल्ली की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है। टीम के अब 22 अंक हो गए हैं और वह जोन-ए में चौथे नंबर पर है। वहीं, हरियाणा को 11 मैच में आठवीं शिकस्त झेलनी पड़ी है और टीम 18 अंकों के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर है। 

यहां शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली के लिए नवीन कु मार ने नौ और मेराज शेख, चंद्रन रणजीत तथा रविन्दर पाल ने छह-छह अंक हासिल किए। 

दिल्ली ने रेड से 23, टैकल से 12 और आलआउट से चार अंक अपने नाम किए। 

हरियाणा के लिए विकास कंडोला और सुनील ने चार-चार जबकि नवीन तथा मयूर शिवत्कर ने तीन-तीन अंक लिए। टीम ने रेड से 20, टैकल से नौ, आलआउट से दो और दो अतिरिक्त अंक अपने नाम किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल