1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. माँ बनने वाली हैं दंगल क्वीन गीता फोगाट, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

माँ बनने वाली हैं दंगल क्वीन गीता फोगाट, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 03, 2019 01:22 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 01:22 pm IST

गीता ने पहलवान पवन कुमार से नवंबर 2016 में शादी की थी। 

Geeta Phogat, wrestler- India TV Hindi
Geeta Phogat, wrestler Image Source : INSTAGRAM

भारत की मशहूर स्टार महिला पहलवान गीता फोगाट माँ बनने वाली हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करके फैन्स को यह खुशखबरी दी है। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर करने के साथ गीता ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 

गीता ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जब आपके अंदर एक नया जीवन पनपता है तो आप मां बनने का आनंद लेती हैं। जब उसकी पहली धड़कन सुनाई देती है और पेट में किक याद दिलाती है कि वो कभी अकेला नहीं है। आप जिंदगी को तब तक समझ नहीं सकते जब तक ये आपके अंदर नहीं पलती है।'

गौरतलब है कि दंगल गर्ल कही जाने वाली गीता ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड जबकि अलावा उन्होंने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे।

पहलवानी के लिए जाने वाले महावीर फोगाट परिवार से आने वाली गीता, अपनी चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी हैं और सबसे ख़ास बात ये है की सभी बहने एक से बढ़कर एक धाकड़ पहलवान हैं। गीता ने पहलवान पवन कुमार से नवंबर 2016 में शादी की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल