1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बेहकम ने ‘बैंड इट विद बैकहम’ नाम से शुरू की एक चैरिटी मुहिम

कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बेहकम ने ‘बैंड इट विद बैकहम’ नाम से शुरू की एक चैरिटी मुहिम

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2020 11:21 am IST,  Updated : Apr 23, 2020 11:21 am IST

बेहकम ने अपने पूर्व क्लब मैंनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और पेरिस सेंट जर्मेन को भी चैरिटी में जुड़ने के लिए अपने वीडियो संदेश के माध्यम से चैलेंज दिया है।  

David Beckham, David Beckham all in challenge, Beckham charity match- India TV Hindi
David Beckham Image Source : GETTY IMAGES

मेजर लीग फुटबॉल क्लब इंटर मियामी के सह मालिक डेविड बैकहम ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ धन जुटाने के लिये अनूठी मुहिम शुरू की है जिसमें उनके साथ ‘फाइव ऑन फाइव मैच’ खेलने का मौका मिलेगा । यह उस पैकेज का हिस्सा है जिसमें इंग्लैंड के इस स्टार फुटबॉलर के साथ लंच करने और ओनर्स बॉक्स में बैठकर मैच देखने का मौका भी दिया जायेगा । 

यह नीलामी आल इन चैलेंज का हिस्सा है जिसका मकसद कोरोना वायरस महामारी में गरीबों के लिये खाने का बंदोबस्त कर रहे संगठनों की मदद करना है।

इनमें ‘मील ऑन व्हील्स’, ‘नो किड हंगरी’, ‘ अमेरिकाज फूड फंड’, ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ और ‘फीडिंग अमेरिका’ शामिल हैं । मेजर लीग का सत्र 12 मार्च को ही खत्म कर दिया गया था । 

44 साल के बेहकम ने अपने पूर्व क्लब मैंनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और पेरिस सेंट जर्मेन को भी चैरिटी में जुड़ने के लिए अपने वीडियो संदेश के माध्यम से चैलेंज दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल