1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोटिल खिलाड़ियों की बन गई प्लेइंग 11, बुमराह से लेकर पांड्या तक का नाम शामिल

BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोटिल खिलाड़ियों की बन गई प्लेइंग 11, बुमराह से लेकर पांड्या तक का नाम शामिल

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 08, 2026 10:31 pm IST,  Updated : Aug 08, 2026 10:31 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम अभी अपने प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से काफी जूझती हुई नजर आ रही है, जिसमें बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोटिल खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Hardik Pandya, Jasprit Bumrah And Sai Sudharsan- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन Image Source : AFP

भारतीय क्रिकेट टीम जहां अभी दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका के दौरे पर है जिसको लेकर जब स्क्वाड का ऐलान किया गया था तो उसमें जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का नाम शामिल था, लेकिन अब ये दोनों ही प्लेयर्स अनफिट होने की वजह से दौरे से बाहर हो चुके हैं। वहीं स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर भी पहले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से उसका हिस्सा नहीं हैं। अब बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोटिल प्लेयर्स की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ गई है, जिसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं जिसको लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी चिंता व्यक्त करने के साथ COA प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण से भी मुलाकात करने का फैसला लिया है।

बुमराह से लेकर सुदर्शन और हार्दिक पांड्या का नाम है शामिल

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए जो या तो रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं या फिर अभी अपनी चोट से उबर रहे हैं। उसमें  जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे पहले जो घुटने में सूजन की दिक्कत से जूझ रहे हैं। इसके बाद साई सुदर्शन बाएं पैर के अंगूठे में चोट के चलते वहां पर हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी भी मांसपेशियों की समस्या जूझ रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर जांघ की मांसपेशियों की दिक्कत का सामना कर रहे हैं। इन प्लेयर्स के अलावा आकाश दीप जो काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं वह स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते COE में मौजूद हैं। टीम इंडिया के अहम ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सकें जबकि वरुण चक्रवर्ती और प्रिंस यादव भी हैमस्ट्रिंग की दिक्कत के चलते रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इनके अलावा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा और बल्लेबाज रियान पराग का नाम भी अपनी इंजरी के चलते COE में मौजूद हैं।

लक्ष्मण से मुलाकात कर BCCI सचिव चोटिल प्लेयर्स को लेकर लेंगे अपडेट

टीम इंडिया के अचानक इतने प्रमुख प्लेयर्स के चोटिल होने की समस्या सामने आने के बाद अब समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर दिए बयान में बताया कि हां, सचिव सैकिया स्थिति का जायजा लेने के लिए वीवीएस लक्ष्मण के साथ बेंगलुरु में होंगे। दोनों के बीच मीटिंग तय है लेकिन इसमें टीम इंडिया के हेड कोच और चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर इसका हिस्सा होंगे या नहीं इसको लेकर अभी तय नहीं है।

ये भी पढ़ें

 

गुरनूर बरार ने वॉर्मअप मैच में बल्ले से लूटी महफिल, 5 गेंदों में जड़ दिए चार छक्के; देखें VIDEO

ऋषभ पंत ने फिर से दोहराई वही पुरानी गलती, प्रैक्टिस मैच में सिर्फ 2 रन बनाकर हुए आउट; देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल