1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 संकट के बीच गरीबों की मदद के लिए आगे आए बेकहम

कोविड-19 संकट के बीच गरीबों की मदद के लिए आगे आए बेकहम

 Reported By: IANS
 Published : Apr 24, 2020 10:26 am IST,  Updated : Apr 24, 2020 10:34 am IST

मेजर लीग फुटबाल क्लब इंटर मियामी के सह मालिक डेविड बेकहम ने कोरोनावायरस महामारी के दौरान गरीबों की मदद करने करने के लिए धन जुटाने का फैसला किया और इसके लिए उन्होंने एक खास मुहिम शुरू की है।

डेविड बेकहम ने कोरोनावायरस महामारी के दौरान गरीबों की मदद- India TV Hindi
कोविड-19 संकट के बीच गरीबों की मदद के लिए आगे आए बेकहम Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| मेजर लीग फुटबाल क्लब इंटर मियामी के सह मालिक डेविड बेकहम ने कोरोनावायरस महामारी के दौरान गरीबों की मदद करने करने के लिए धन जुटाने का फैसला किया और इसके लिए उन्होंने एक खास मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत इंग्लैंड के बेकहम के साथ लंच करने और ओनर्स बॉक्स में बैठकर मैच देखने का मौका मिलेगा।

मैनचेस्टर युनाइटेड और रियल मेड्रिड के पूर्व मिडफील्डर बेकहम आल इन चैलेंज के हिस्सा के रूप में काम कर रहे हैं, जिसका मकसद संगठन के लिए धन जुटाना है ताकि कोरोनावायरस महामारी के दौरान भूखे लोगों की मदद की जा सके।

इनमें 'मील आन व्हील्स', 'नो किड हंगरी', 'अमेरिकाज फूड फंड', 'वल्र्ड सेंट्रल किचन' और 'फीडिंग अमेरिका' भी शामिल हैं। कोरोनावायरस के कारण अमेरिकी में मेजर लीग का सीजन 12 मार्च को ही निलंबित कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल