1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविड लुइज ने आर्सेनल के साथ किया एक साल का नया करार

डेविड लुइज ने आर्सेनल के साथ किया एक साल का नया करार

 Edited By: IANS
 Published : Jun 24, 2020 03:50 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 03:50 pm IST

क्लब ने बुधवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। लुइज के अलावा पेब्लो मारी और सेड्रिक सोअरेस ने भी क्लब के साथ बने रहने पर सहमत व्यक्त की है।

David Luiz, Arsenal- India TV Hindi
David Luiz Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब आर्सेनल की अपने अनुभवी डिफेंडर डेविड लुइज के साथ एक साल का नया करार करने पर सहमति बन गई है। क्लब ने बुधवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। लुइज के अलावा पेब्लो मारी और सेड्रिक सोअरेस ने भी क्लब के साथ बने रहने पर सहमत व्यक्त की है।

आर्सेनल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा, "पिछले सीजन में चेल्सी को छोड़कर आर्सेनल के साथ करार करने वाले डेविड लुइज एक साल के नए करार पर सहमत हो गए हैं। पेब्लो भी फ्लेमेंगो से निकलने के बाद अपना औपचारिक करार को पूरा करेंगे। सेड्रिक साउथम्पटन से आने के बाद स्थायी रूप से हमारे साथ जुड़ेंगे।"

आर्सेनल के तकनीकी निदेशक इदु ने कहा, " मैं बेहद खुश हूं कि ये खिलाड़ी भविष्य के लिए हमारी टीम में बने रहेंगे। वे लंबे समय से तकनीकी योजना का हिस्सा रहे हैं। उनके होने से हमारी टीम में अच्छा संतुलन रहेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल