1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी के नए कप्तान होंगे डेविड सिल्वा: गॉर्डियोला

मैनचेस्टर सिटी के नए कप्तान होंगे डेविड सिल्वा: गॉर्डियोला

 Reported By: IANS
 Published : Aug 10, 2019 03:26 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 03:26 pm IST

वह 2010 में लोन पर वेलेंसिया से सिटी में शामिल हुए थे। उन्होंने अब तक सिटी के लिए 397 मुकाबले खेले हैं जिसमें 71 गोल और 130 असिस्ट दिए हैं।   

मैनचेस्टर सिटी के नए कप्तान होंगे डेविड सिल्वा: गॉर्डियोला- India TV Hindi
मैनचेस्टर सिटी के नए कप्तान होंगे डेविड सिल्वा: गॉर्डियोला Image Source : GETTY

लंदन। स्पेनिश मिडफील्डर डेविड सिल्वा 2019-20 सीजन में मौजूदा इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) मैनचेस्टर सिटी के कप्तान होंगे। सिटी के कोच पेप गॉर्डियोला ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सिटी के पूर्व कप्तान विन्सेंट कम्पनी ने पिछले सीजन के बाद क्लब को अलविदा कह दिया जिसके कारण सिल्वा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। 

गॉर्डियोला ने कहा, "डाविड सिल्वा हमारे कप्तान होंगे। आमतौर पर कप्तान लॉकर रूम की जान होता है, वे सभी एक-दूसरे को जानते हैं और जब भी वे साथ होते हैं काफी आनंद उठाते हैं। कोई समस्या नहीं है, वह एक बेहतरीन कप्तान होंगे।"

सिल्वा का यह आखिरी सीजन होगा। उन्होंने पहले ही कहा था कि इस सीजन के बाद वह क्लब को अलविदा कह देंगे। 

वह 2010 में लोन पर वेलेंसिया से सिटी में शामिल हुए थे। उन्होंने अब तक सिटी के लिए 397 मुकाबले खेले हैं जिसमें 71 गोल और 130 असिस्ट दिए हैं। 

उन्होंने क्लब के साथ चार ईपीएल, दो एफए कप और चार लीग कप जबकि राष्ट्रीय टीम के साथ फीफा विश्व कप और यूरो कप जीते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल