1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविस कप: भारत को पहले दौर में बाय

डेविस कप: भारत को पहले दौर में बाय

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 24, 2015 12:48 pm IST,  Updated : Sep 24, 2015 12:49 pm IST

सैंटियागो: शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय डेविस कप टीम को एशिया ओशियाना ग्रुप वन 2016 की स्पर्धा में आज पहले दौर में बाय मिला । दूसरा दौर 15 से 17 जुलाई तक खेला जायेगा जिसमें भारत

डेविस कप: भारत को पहले...- India TV Hindi
डेविस कप: भारत को पहले दौर में बाय

सैंटियागो: शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय डेविस कप टीम को एशिया ओशियाना ग्रुप वन 2016 की स्पर्धा में आज पहले दौर में बाय मिला ।

दूसरा दौर 15 से 17 जुलाई तक खेला जायेगा जिसमें भारत न्यूजीलैंड या कोरिया की मेजबानी करेगा ।

भारत को विश्व ग्रुप प्लेआफ मुकाबले में पिछले सप्ताह चेक गणराज्य ने 3-1 से हराया था जिससे भारत एशिया ओशियाना ग्रुप वन में रह गया ।
दूसरे दौर के विजेता को प्लेआफ चरण में प्रवेश मिलेगा । भारत के पास पिछले सप्ताह क्वालीफाई करने का सुनहरा मौका था जब दुनिया की नंबर एक टीम चेक गणराज्य अपने स्टार खिलाड़ी थामस बर्डीच के बिना आई लेकिन युगल में हार का भारत को खामियाजा भुगतना पड़ा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल