1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविस कप: सोमदेव हुए उलटफेर के शिकार

डेविस कप: सोमदेव हुए उलटफेर के शिकार

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2015 12:21 pm IST,  Updated : Jul 17, 2015 12:23 pm IST

क्राइस्टचर्च: भारत के नंबर एक खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन शुरूआती दो सेट की बढ़त के बावजूद डेविस कप एशिया ओसियाना ग्रुप एक मुकाबले के पहले एकल में आज यहां न्यूजीलैंड के कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी माइकल

डेविस कप: सोमदेव हुए...- India TV Hindi
डेविस कप: सोमदेव हुए उलटफेर के शिकार

क्राइस्टचर्च: भारत के नंबर एक खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन शुरूआती दो सेट की बढ़त के बावजूद डेविस कप एशिया ओसियाना ग्रुप एक मुकाबले के पहले एकल में आज यहां न्यूजीलैंड के कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी माइकल वीनस से हार गये।

एकल में 548वीं रैंकिंग के वीनस ने जबर्दस्त वापसी करके न्यूजीलैंड को मुकाबले में 1-0 से बढ़त दिलायी। सोमदेव तीन घंटे 43 मिनट तक चले मैच में 6-4, 6-4, 3-6, 3-6, 1-6 से हार गये।

घरेलू दर्शकों के अपार समर्थन के बीच वीनस ने पहले दो सेट गंवाने के बाद वापसी की और 148वीं रैंकिंग के सोमदेव और भारतीय दल को हैरान कर दिया।

भारत को वापसी दिलाने का जिम्मा अब युकी भांबरी पर टिका है जो दूसरे एकल में जोस स्टैथम से भिड़ेंगे।

डेविस कप के इस मुकाबले का विजेता सितंबर में होने वाले विश्व ग्रुप प्लेआफ के लिये क्वालीफाई करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल