1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तीरंदाजी विश्व कप से बाहर हुईं दीपिका

तीरंदाजी विश्व कप से बाहर हुईं दीपिका

 Written By: IANS
 Published : Apr 29, 2016 11:56 am IST,  Updated : Apr 29, 2016 11:56 am IST

शंघाई: भारत की दीपिका कुमारी गुरुवार को तीरंदाजी विश्व कप के महिला एकल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दीपिका ने बुधवार को विश्व रिकार्ड की बराबरी की थी

Deepika-Kumari- India TV Hindi
Deepika-Kumari

शंघाई: भारत की दीपिका कुमारी गुरुवार को तीरंदाजी विश्व कप के महिला एकल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

दीपिका ने बुधवार को विश्व रिकार्ड की बराबरी की थी लेकिन गुरुवार को तीसरे दौर में उन्हें वाय मिली थी, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाईं।

शीर्ष वरीय दीपिका ने अच्छी शुरुआत की थी। उन्होंने जर्मनी की हेदन श्चालोवा को 6-0 से हराया फिर चीन की कुई युआनयुआन पर 7-1 से जीत दर्ज की।

वह डेनमार्क की माजा जागेर से 4-6 से हार गईं और इसके साथ ही उनका विश्व कप का सफर थम गया।

मुकाबले की शुरुआत में माजा और दीपिका के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दोनों 2-2 से बारबरी पर थी, लेकिन इसके बाद माजा ने 6-2 की बढ़त बना ली।

दीपिका के अलावा अन्य भारतीय तीरंदाजों का भी दिन अच्छा नहीं रहा।

लक्ष्मीरानी माझी एकल महिला स्पर्धा में चीनी ताइपे की तान या टिंग से 2-6 से अपना मुकाबला हार गईं। रिमिल बुरिली को दक्षिण कोरिया की किम चाएयुन ने पहले दौर में हराया।

पुरुष एकल मुकाबले में भारत के जयंत तालुकदार को पांचवीं वरीय चीनी ताइपे के वेई चुन हेंग ने हराया।

अभिषेक वर्मा को विश्व रिकार्ड धारी माइक स्कोलेस्सेर ने मात दी। अतुन दास को चुन हेंग ने 2-6 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल