1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन : शारोपावा ने मौजूदा चैम्पियन वोज्नियाकी को हराकर बाहर किया

ऑस्ट्रेलियन ओपन : शारोपावा ने मौजूदा चैम्पियन वोज्नियाकी को हराकर बाहर किया

 Reported By: IANS
 Published : Jan 18, 2019 02:50 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 02:50 pm IST

 मारिया शारापोवा ने शुक्रवार को यहां साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में मौजूदा चैम्पियन कौरोलीना वोज्नियाकी को मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता शारोपावा ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में डेनमार्क की खिलाड़ी को 6-4, 4-6, 6-3 से हराया।  

Maria Sharapova- India TV Hindi
Maria Sharapova Image Source : AP

मेलनर्ब। मारिया शारापोवा ने शुक्रवार को यहां साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में मौजूदा चैम्पियन कौरोलीना वोज्नियाकी को मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता शारोपावा ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में डेनमार्क की खिलाड़ी को 6-4, 4-6, 6-3 से हराया।

वोज्नियाकी के लिए मैच की शुरुआत शानदार रही और उन्होंने पहले सेट में 4-1 से बढ़त बना ली लेकिन 30वीं वरीयता प्राप्त शारापोवा ने दमदार वापसी की और सेट जीतने में कमयाब रहीं। 

दूसरे सेट में वोज्नियाकी ने बेहतर खेल दिखाया लेकिन तीसरे और निर्णायक सेट में वे शारापोवा के दमदार खेल का जवाब नहीं दे पाईं। 2008 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाली शारापोवा ने दो घंटे और 24 मिनट में यह मुकाबला जीता। 

चौथे दौर में शारापोवा का सामना रविवार को आस्ट्रेलिया की एशले बार्टी से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल