1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. La Liga : वाल्लाडोलिड को 1-0 से हराकर खिताब के दौड़ में बरकरार है बार्सीलोना

La Liga : वाल्लाडोलिड को 1-0 से हराकर खिताब के दौड़ में बरकरार है बार्सीलोना

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2021 11:35 am IST,  Updated : Apr 06, 2021 11:35 am IST

अब बार्सीलोना शीर्ष पर काबिल एटलेटिको मैड्रिड से एक ही अंक पीछे है । एटलेटिको को रविवार को सेविला ने 1-0 से हराया।

La Liga, Barcelona, Valladolid, sports, Football - India TV Hindi
Barcelona vs Valladolid Image Source : GETTY

आखिरी मिनटों में उस्मान डेंबेले के गोल की मदद से बार्सीलोना ने दस खिलाड़ियों पर सिमटी वाल्लाडोलिड को 1-0 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल खिताब की दौड़ में खुद को बनाये रखा है। डेंबेले ने 90वें मिनट में गोल दागा। 

अब बार्सीलोना शीर्ष पर काबिल एटलेटिको मैड्रिड से एक ही अंक पीछे है । एटलेटिको को रविवार को सेविला ने 1-0 से हराया। कुछ सप्ताह पहले एटलेटिको को बार्सीलोना पर दस अंक की बढत हासिल थी लेकिन पिछले कुछ मैचों में उसका प्रदर्शन आशातीत नहीं रहा है। 

रीयाल मैड्रिड तीसरे स्थान पर है जो एटलेटिको से तीन अंक पीछे है। अभी टूर्नामेंट के नौ दौर बाकी है। बार्सीलोना का सामना अब रीयाल मैड्रिड से होगा जबकि एटलेटिको की टक्कर ऐबार से होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल