1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हारे भारत के द्विज शरण

फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हारे भारत के द्विज शरण

 Reported By: IANS
 Published : Oct 01, 2020 12:37 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 12:37 pm IST

भारत के द्विज शरण को यहां जारी फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम इवेंट के पुरुष युगल मुकाबलों के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।

फ्रेंच ओपन के पहले दौर...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हारे भारत के द्विज शरण  Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस| भारत के द्विज शरण को यहां जारी फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम इवेंट के पुरुष युगल मुकाबलों के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। अपने दक्षिण कोरियाई जोड़ीदार कून सून वू के साथ खेल रहे शरण को बुधवार को क्रोएशिया के फ्रांको स्कुगोर और अमेरिका के आस्टिन क्राजिकेक के हाथों हार मिली।

गैर वरीय शरण और कू की जोड़ी को क्राजिकेक और स्कुगोर ने 6-2, 4-6, 6-4 से हराया। बीते महीने अमेरिकी ओपन में भी शरण को पहले दौर में हार मिली थी। वह उस टूर्नामेंट में सर्बिया के निकोला काकिच के साथ खेले थे।

IPL 2020 : राजस्थान के खिलाफ मिली जीत से संतुष्ट नहीं है दिनेश कार्तिक, टीम में करना चाहते हैं यह सुधार 

अब रोलां गैरो में रोहन बोपन्ना के रूप में एकमात्र भारतीय चुनौती बची है। बोपन्ना कनाडा के डेनिस शापोवालोव के साथ अपनी चुनौती पेश करेंगे। बोपन्ना और डेनिस को गुरुवार को अपना पहला मैच खेलना है। पहले दौर में उनके सामने होंगे जैक सॉक और वासेक पोस्पीसिल।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल