1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रिवर ओपन टेनिस : अगले दौर में पहुंचे दिविज शरण, अंकिता और बोपन्ना को मिली हार

रिवर ओपन टेनिस : अगले दौर में पहुंचे दिविज शरण, अंकिता और बोपन्ना को मिली हार

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 03, 2021 07:18 am IST,  Updated : Feb 03, 2021 07:18 am IST

ऑस्ट्रेलिया ओपन की तैयारी के लिए हो रहे इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे अन्य भारतीयों रोहन बोपन्ना और अंकिता रैना को हालांकि शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

Tennis, Rohan Bopanna, Murray River Open, Divij Sharan, Ankita Raina- India TV Hindi
Divij Sharan Image Source : GETTY

भारत के दिविज शरण ने स्लोवाकिया के अपने जोड़ीदार इगोर जेलेनाया के साथ मिलकर मरे रिवर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाई। दिविज और इगोर ने अर्जेन्टीना के गुइलेर्मो डुरान और स्पेन के अल्बर्ट रामोस विनोलास की जोड़ी को मंगलवार को यहां 4-6, 6-3, 10-8 से हराया। 

ऑस्ट्रेलिया ओपन की तैयारी के लिए हो रहे इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे अन्य भारतीयों रोहन बोपन्ना और अंकिता रैना को हालांकि शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें- ISL-7 : ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराकर जीत की राह पर लौटा बेंगलुरु

दिविज और इगोर अगले दौर में गुरुवार को फेब्रिस मार्टिन और जेरेमी चार्डी की फ्रांस की जोड़ी से भिड़ेंगे। बोपन्ना और डेनमार्क के उनके जोड़ीदार फ्रेड्रिक नीलसन को पहले दौर में ही जेम्स डकवर्थ और मार्क पोलमेंस की ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। 

यह भी पढ़ें- क्या तूफान के आने से पहले की शांति है विराट कोहली के बल्ले की खामोशी ?

बोपन्ना और नीलसन को सीधे सेटों में 4-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। अंकिता और नीदरलैंड की उनकी जोड़ीदार रोसाली वेन डेर होएक भी शुको ओयामा और एना शिबाहारा की जापान की जोड़ी के खिलाफ 2-6, 6-7 की हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल