1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन : गास्क्वेट को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविक

विंबलडन : गास्क्वेट को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविक

 Written By: IANS
 Published : Jul 10, 2015 11:41 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 11:41 pm IST

विंबलडन (लंदन): मौजूदा चैम्पियन और विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस स्टार सर्बिया के नोवाक जोकोविक शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल

विंबलडन : गास्क्वेट को...- India TV Hindi
विंबलडन : गास्क्वेट को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविक

विंबलडन (लंदन): मौजूदा चैम्पियन और विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस स्टार सर्बिया के नोवाक जोकोविक शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए।

टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय खिलाड़ी जोकोविक ने सेमीफाइनल में फ्रांस के रिचर्ड गास्क्वेट को हराया। जोकोविक ने दुनिया के 21वें नम्बर के टेनिस स्टार गास्क्वेट को 7-6 (2), 6-4, 6-4 से हराया।

दो घंटे 20 मिनट में जीत हासिल करनेोवले जोकोविक ने बीते पांच साल में चौथी बार फाइनल में स्थान पक्का किया है।

साथ ही वह अपने करियर में 17वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। वह अब तक आठ बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं।

रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में जोकोविक का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर या फिर और ब्रिटेन के एंडी मरे से हो सकता है। मरे और फेडरर शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच खेल रहे हैं।

जोकोविक तीसरी बार विंबलडन जीतने का प्रयास करेंगे। वह इससे पहले 2011 और 2014 में यह खिताब जीत चुके हैं। इसा साल वह विंबलडन खिताब बचाने के साथ-साथ दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश करेंगे। वह इस साल आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुके हैं।

2010 और 2012 में वह सेमीफाइनल में हार गए थे जबकि 2013 में वह फाइनल में हारे थे। जोकोविक अब तक लगातार सातवीं बार इस आयोजन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल