1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविक

विंबलडन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविक

 Reported By: IANS
 Published : Jul 10, 2018 04:29 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 04:29 pm IST

जोकोविक ने रूस के कारेन काचानोव को 6-4, 6-2, 6-2 से हराया।

नोवाक जोकोविक- India TV Hindi
नोवाक जोकोविक

लंदन: तीन बार के चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोविक साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। सोमवार को खेले गए अंतिम-16 दौर के मुकाबले में जोकोविक ने रूस के कारेन काचानोव को 6-4, 6-2, 6-2 से हराया।

इस मैच में जोकोविक ने कुल 29 विनर्स के साथ काचानोव को बाहर का रास्ता दिखाया। टूर्नामेंट के 12वें सीड जोकोविक का अगले दौर में सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा, जिन्होंने अर्नेस्ट गुलबिस को तीन घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 7-6 (5), 7-6, (10), 6-1 से हराया।

जोकोविक ने मैच के बाद कहा, "मैं खुश हूं।"

जोकोविक अब तक कुल 10 बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। इस मामले में वह ब्रिटेन के एंडी मरे की बराबरी कर चुके हैं। स्विस स्टार रोजर फेडरर (16), जिमी कॉनर्स (14) और बोरिस बेकर (11) बार अंतिम-8 दौर में पहुंच सके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल