1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जोकोविच ने छठी बार वर्ल्ड नंबर-1 के रूप में किया साल का अंत

जोकोविच ने छठी बार वर्ल्ड नंबर-1 के रूप में किया साल का अंत

 Edited By: IANS
 Published : Nov 16, 2020 03:30 pm IST,  Updated : Nov 16, 2020 03:30 pm IST

जोकोविच ने छठी बार वर्ल्ड नंबर-1 के रूप में साल का अंत किया है। उन्होंने इससे पहले 2011, 2012, 2014, 2015 और 2018 में वर्ल्ड नंबर-1 के रूप में साल का समापन किया था।

Djokovic, Tennis, sports - India TV Hindi
Djokovic Image Source : GETTY IMAGES

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने छठी बार वर्ल्ड नंबर-1 के रूप में रविवार को साल का समापन किया और वह टेनिस इतिहास में ऐसा करने वाले दुनिया के मात्र दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

जोकोविच ने छठी बार वर्ल्ड नंबर-1 के रूप में साल का अंत किया है। उन्होंने इससे पहले 2011, 2012, 2014, 2015 और 2018 में वर्ल्ड नंबर-1 के रूप में साल का समापन किया था।

जोकोविच के अलावा पीट सैम्प्रास ही अपने करियर में अब तक छह बार वर्ल्ड नंबर-1 के रूप में साल का समाप्ति कर चुके हैं। उन्होंने 1993 के 1998 तक टॉप पर रहकर साल का अंत किया था।

जोकोविच इस समय एटीपी फाइनल्स में भाग ले रहे हैं। उन्होंने एटीपी की वेबसाइट से कहा, " मैं बहुत खुश हूं। हम सभी के लिए यह छह महीने काफी अजीब रहे हैं। हमने अगस्त में सीजन की शुरुआत की थी। मैंने इसे वहीं से इसे जारी रखा है, जहां से लॉकडाउन से पहले इसे छोड़ी थी। जिस तरह से चीजें आगे बढ़ी है, उससे मैं बहुत खुश हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल