1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेनिले मेदवेदेव को कड़े मुकाबले में मात देकर जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

डेनिले मेदवेदेव को कड़े मुकाबले में मात देकर जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

 Reported By: IANS
 Published : Jan 21, 2019 08:20 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 08:20 pm IST

वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाका जोकोविक ने हार्ड कोर्ट पर अपने जलवे को एक बार दिखाते हुए सोमवार को रूस के डेनिले मेदवेदेव को कड़े मुकाबले में मात दे ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

Djokovic- India TV Hindi
Djokovic Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाका जोकोविक ने हार्ड कोर्ट पर अपने जलवे को एक बार दिखाते हुए सोमवार को रूस के डेनिले मेदवेदेव को कड़े मुकाबले में मात दे ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। साल के पहले ग्रैंड स्लैम के पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर के मैच में जोकोविक ने रूसी खिलाड़ी को 6-4, 6-7 (5-7), 6-2, 6-3 से मात दी। 

अपने सातवें आस्ट्रेलियन ओपन खिताब तक पहुंचने से पहले जोकोविक को अंतिम-8 में जापान के केई निशिकोरी की बाधा को पार करना होगा। निशिकोरी ने चौथे दौर के एक और मैच में स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्ता को 6-7(8-10), 4-6, 7-6 (7-4), 6-4, 7-6 (10-18) से मात देते हुए अंतिम-8 में कदम रखा। 

जोकोविक ने 2016 में आखिरी बार आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। 2017 में वह दूसरे तो 2018 में वह चौथे दौर से ही बाहर हो गए थे। 

मैच के बाद जोकोविक ने हंसते हुए कहा, "चूंकि अगले मैच के मेरे प्रतिद्वंद्वी शायद मुझे देख रहे होंगे- इसलिए मुझे शानदार लग रहा है। अपनी जिंदगी में इससे अच्छा महसूस पहले कभी नहीं किया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल