1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीपी फाइनल्स में थीम ने नडाल को दी मात, सितसिपास ने हासिल की जीत

एटीपी फाइनल्स में थीम ने नडाल को दी मात, सितसिपास ने हासिल की जीत

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Nov 18, 2020 12:54 pm IST

डोमीनिक थीम ने एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दिन दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी।

एटीपी फाइनल्स में थीम...- India TV Hindi
एटीपी फाइनल्स में थीम ने नडाल को दी मात, सितसिपास ने हासिल की जीत Image Source : AP

लंदन। डोमीनिक थीम ने एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दिन दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी जबकि गत चैंपियन स्टीफानोस सितसिपास भी जीत दर्ज करने में सफल रहे।

थीम ने 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल को सीधे सेटों में हराया और फिर जब खाली ओ2 एरेना में शाम को हुए मैच में सितसिपास ने आंद्रे रूबलेव को शिकस्त दी तो उन्होंने सेमीफाइनल में जगह पक्की की। थीम ने मंगलवार को हुए मुकाबले में 7-6 7-6 से जीत दर्ज की। जनवरी में आस्ट्रिया के थीम की आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में नडाल पर जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहला मुकाबला था।

दूसरे मुकाबले में सितसिपास ने रूबलेव को 6-1 4-6 7-6 से हराया। रूबलेव की यह लगातार दूसरी शिकस्त है। बुधवार को शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच का सामना डेनियल मेदवेदेव से होगा जबकि एलेक्सांद्र ज्वेरेव को डिएगो स्वार्ट्जमैन से भिड़ना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल