1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जोकोविच को मात देकर ATP वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे डोमिनिक थीम

जोकोविच को मात देकर ATP वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे डोमिनिक थीम

 Reported By: IANS
 Published : Nov 13, 2019 12:06 pm IST,  Updated : Nov 13, 2019 12:06 pm IST

ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने वर्ल्ड नंबर-2 सर्बिया के नोवाक जोकोविच को मात देकर यहां जारी एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

atp- India TV Hindi
जोकोविच को मात देकर ATP वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे डोमिनिक थीम Image Source : AP

लंदन| ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने वर्ल्ड नंबर-2 सर्बिया के नोवाक जोकोविच को मात देकर यहां जारी एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। थीम ने एक बेहद रोमांचक मैच में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी की और 6-7, 6-3, 7-6 से जीत दर्ज की। वह इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पिछले मैच में स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर को मात दी थी।

जोकोविक के खिलाफ थीम की शुरुआत खराब रही। पहले सेट में जोकोविक ने बेहतरीन ग्राउंडस्ट्रोक्स लगाए और मुकाबला टाई-ब्रेकर में गया। सर्बियाई खिलीड़ी थीम पर भारी पड़ा और टाई-ब्रेकर को 7-5 से अपने नाम किया।

दूसरे सेट में थीम ने वापसी की और 6-3 के अंतर से आसानी से जीत दर्ज करते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। थीम तीसरे सेट को भी टाई-ब्रेकर में ले जाने में कामयाब हुए जहां उन्होंने 7-5 से जीत दर्ज की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल