1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी विश्व कप के दौरान दर्शक उठा सकेंगे दुनियाभर के जायके का लुत्फ

हॉकी विश्व कप के दौरान दर्शक उठा सकेंगे दुनियाभर के जायके का लुत्फ

 Reported By: IANS
 Published : Nov 24, 2018 05:22 pm IST,  Updated : Nov 24, 2018 05:22 pm IST

ल प्रेमी अगले सप्ताह से यहां होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के दौरान दुनिया भर के जायके का भी लुत्फ उठा पायेंगे। हॉकी विश्व कप के दौरान ही यहां अंतरराष्ट्रीय खाद्य महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है।

Hockey World Cup- India TV Hindi
हॉकी विश्व कप के दौरान दर्शक उठा सकेंगे दुनियाभर के जायके का लुत्फ    Image Source : GETTY IMAGES

भुवनेश्वर। खेल प्रेमी अगले सप्ताह से यहां होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के दौरान दुनिया भर के जायके का भी लुत्फ उठा पायेंगे। हॉकी विश्व कप के दौरान ही यहां अंतरराष्ट्रीय खाद्य महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। यह ‘भुवनेश्वर शहर महोत्सव’ का ही एक हिस्सा होगा, जिसका आयोजन 3 हफ्ते चलने वाले विश्व कप के दौरान किया जाएगा। 

हॉकी विश्व कप 28 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक चलेगा। आयोजकों का कहना है कि प्रमुख होटल, रेस्तरां और कैटरिंग संस्थान इस महोत्सव के भाग लेंगे, जो एक नये विचार व थीम के साथ अपना स्टॉल लगाएंगे, जहां अलग-अलग जायकों के शौकीन दुनियाभर के स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा ले सकेंगे। 

पांच महाद्वीपों के कुल 16 देश विश्व कप में भाग ले रहे हैं। महोत्सव में भाग लेने वाला प्रत्येक भागीदार इन देशों में से एक के लिए चार खाद्य पदार्थ तैयार करेगा। इसके अलावा वह भारतीय राज्यों के चार खाद्य पदार्थ और ओडिशा के भी दो खाद्य पदार्थ तैयार करेगा।

 
राज्य के पर्यटन विभाग के सहयोग से इस महोत्सव का आयोजन कर रहे भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण के एक सूत्र ने बताया, ‘‘तो, एक ही छत के नीचे दर्शक एक साथ विदेशी व्यंजन, भारतीय व्यंजन और ओडिशा के स्ट्रीट फूड का मजा ले पाएंगे। उन्हें वास्तव में इसके लिए एक बड़ी थाली की आवश्यकता पड़ने वाली है।’’ 

खाद्य महोत्सव का आयोजन 1 से 16 दिसंबर तक आईडीसीओ प्रदर्शनी ग्राउंड में किया जाएगा। भोजन के अलावा भुवनेश्वर शहर महोत्सव में पर्यटक गीत-संगीत और नृत्य का आनंद भी उठा पाएंगे, जहां देशभर से आये प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल