1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एमिलियानो साला के पूर्व क्लब नांतेस ने दी उनको भावभीनी श्रृद्धांजलि

एमिलियानो साला के पूर्व क्लब नांतेस ने दी उनको भावभीनी श्रृद्धांजलि

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2019 12:10 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 12:10 pm IST

नांतेस के खिलाड़ियों ने फुलबैक की जर्सी पहनकर खेला जिसके पीछे साला का नाम लिखा था।

एमिलियानो साला के...- India TV Hindi
एमिलियानो साला के पूर्व क्लब नांतेस ने दी उनको भावभीनी श्रृद्धांजलि 

नांतेस: एमिलियानो साला के पूर्व क्लब नांतेस ने अर्जेंटीना के इस स्ट्राइकर को भावभीनी विदाई दी जिसका शव इस सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त विमान से निकाला गया। नांतेस के खिलाड़ियों ने फुलबैक की जर्सी पहनकर खेला जिसके पीछे साला का नाम लिखा था। यही नहीं मैच के टिकट का दाम भी नौ यूरो रखा गया जो साला की जर्सी का नंबर था। उस जर्सी को अब हटा दिया गया है।

 
मैच से पहले मैदान के बीचोंबीच साला की तस्वीर रखी गई थी । मैदान पर मौजूद करीब 37000 दर्शकों और खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखकर उसे श्रृद्धांजलि दी । 

नांतेस के खिलाड़ियों ने अपने इस चहेते खिलाड़ी के लिये जीतने का वादा किया था और हाफटाइम तक 2 . 0 से बढत भी बना ली थी लेकिन उनके खेल पर जज्बात हावी हो गए । निमेस ने नांतेस को 4 . 2 से हरा दिया । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल