1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 2022 फुटबॉल विश्व कप स्टेडियमों में काम कर रहे कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित

2022 फुटबॉल विश्व कप स्टेडियमों में काम कर रहे कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2020 10:28 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 10:28 pm IST

आयोजकों ने बयान में कहा,‘‘आयोजन से जुड़ी एक शीर्ष समिति ने अल थुमामा स्टेडियम में दो कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की है।’’

Employees working in 2022 Football World Cup stadiums infected with Covid-19- India TV Hindi
Employees working in 2022 Football World Cup stadiums infected with Covid-19 Image Source : GETTY IMAGES

दोहा। कतर ने 2022 में होने वाले फुटबॉल विश्व कप के तीन स्टेडियमों में काम कर रहे सात कर्मचारियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की है। कतर में कोविड-19 के अभी तक कुल 3711 मामले पाये गये हैं लेकिन पहला अवसर है जबकि उसने विश्व कप स्टेडियमों से जुड़े मामलों का पहली बार खुलासा किया।

आयोजकों ने बयान में कहा,‘‘आयोजन से जुड़ी एक शीर्ष समिति ने अल थुमामा स्टेडियम में दो कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की है।’’

इसमें कहा गया है,‘‘इसके अलावा अल रेयान स्टेडियम में तीन और अल बायट स्टेडियम से जुड़े दो कामगार भी इस बीमारी से संक्रमित पाये गये हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल