1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग : चेल्सी ने वेस्ट हैम यूनाइटेड को 1-0 से हराया

प्रीमियर लीग : चेल्सी ने वेस्ट हैम यूनाइटेड को 1-0 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Apr 25, 2021 03:49 pm IST,  Updated : Apr 25, 2021 03:49 pm IST

इस मुकाबले में एकमात्र गोल चेल्सी की ओर से आया, जोकि वेर्नर ने 43वें मिनट में किया। वेर्नर का आरबी लिपजिग छोड़कर चेल्सी से जुड़ने के बाद से यह छठा गोल है।

Chelsea- India TV Hindi
Chelsea Image Source : GETTY

लंदन| फरवरी के बाद से अपना पहला गोल दागने वाले जर्मन फॉरवर्ड टिमो वेर्नर के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चेल्सी ने यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेले गए मुकाबले में वेस्ट हैम यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात खेले गए इस मुकाबले में एकमात्र गोल चेल्सी की ओर से आया, जोकि वेर्नर ने 43वें मिनट में किया। वेर्नर का आरबी लिपजिग छोड़कर चेल्सी से जुड़ने के बाद से यह छठा गोल है।

वेस्ट हैम की टीम के बेलब्यूएना को 81वें मिनट में रेड कार्ड दिखाया गया और फिर इसके बाद टीम को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। हार के बाद वेस्ट हैम अब पांचवें नंबर पर कायम है और उसके चेल्सी से तीन अंक कम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल