1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग के क्लब खिलाड़ियों का अनुबंध बढ़ाने पर हुए सहमत

प्रीमियर लीग के क्लब खिलाड़ियों का अनुबंध बढ़ाने पर हुए सहमत

 Edited By: IANS
 Published : May 15, 2020 12:16 pm IST,  Updated : May 15, 2020 12:16 pm IST

ईपीएल 13 मार्च से ही स्थगित है और जून में इसके फिर से शुरू होने की योजना है। उससे पहले लीग के 20 क्लबों ने खिलाड़ियों के अनुबंध को लेकर एक बैठक की।

premier League, player contracts, lockdown, Football, EPL, covid-19, coronavirus- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ने क्लबों को उन खिलाड़ियों का अनुबंध बढ़ाने को मंजूरी दे दी है, जिनका अनुबंध 30 जून को समाप्त हो रहा है। कोविड-19 के कारण ईपीएल 13 मार्च से ही स्थगित है और जून में इसके फिर से शुरू होने की योजना है। उससे पहले लीग के 20 क्लबों ने खिलाड़ियों के अनुबंध को लेकर एक बैठक की।

लीग की ओर से एक बयान में कहा गया है, " शेयरधारकों और प्रीमियर लीग के साथ हुई बैठक में उन खिलाड़ियों के अनुबंध को बढ़ाने की इजाजत दी गई, जिनका अनुबंध इस साल 30 जून को समाप्त हो रहा है।"

बयान के अनुसार, "इंग्लैंड की सरकार ने एक जून से बंद दरवाजों के बीच खेलों को फिर से शुरू करने के संकेत दिए थे और उसके बाद से ही प्रीमियर लीग 2019-20 सीजन को फिर से शुरू करने के लिए तरीके तलाश रही है।"

प्रीमियर लीग के मुख्य कार्यकारी रिचार्ड मास्टर्स ने कहा, " खिलाड़ी 30 जून से आगे सीजन की समाप्ति तक अपने अनुबंध बढ़ा सकती है। लेकिन इसके लिए क्लब और खिलाड़ी, दोनों पक्षों की सहमति अवश्य होनी चाहिए।"

क्लबों और खिलाड़ियों को अब करार स्वीकार करने के लिए 23 जून तक का समय मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल