1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. English Premier League : फॉर्म में लौटे मोहम्मद सालाह, लिवरपूल ने वेस्ट हैम को हराया

English Premier League : फॉर्म में लौटे मोहम्मद सालाह, लिवरपूल ने वेस्ट हैम को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2021 11:49 am IST,  Updated : Feb 01, 2021 11:49 am IST

फॉर्म में लौटे मोहम्मद सालाह के दो गोल की मदद से लिवरपूल ने वेस्ट हैम को 3-1 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल में मैनचेस्टर सिटी के लिये खतरे की घंटी बजा दी है।

Mohammad Salah- India TV Hindi
Mohammad Salah Image Source : GETTY

लिवरपूल| फॉर्म में लौटे मोहम्मद सालाह के दो गोल की मदद से लिवरपूल ने वेस्ट हैम को 3-1 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल में मैनचेस्टर सिटी के लिये खतरे की घंटी बजा दी है। सालाह इतने लंबे समय तक ईपीएल में कभी गोल के लिये तरसते नहीं रहे। 

पिछली चैम्पियन के लिये सर्वाधिक गोल करने वाले सालाह का फॉर्म में लौटना शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी के लिये अच्छी खबर नहीं है। लिवरपूल अब सिटी से चार अंक पीछे तीसरे स्थान पर है। 

अंकतालिका में उसने लीसेस्टर को पछाड़ा जिसे लीड्स ने 3-1 से मात दी। लीग के छह मैचों में सालाह ने एक भी गोल नहीं किया और 2017 में क्लब से जूड़ने के बाद ऐसा एक ही बार फरवरी बार 2019 में हुआ है। सालाह ने 57वें और 68वें मिनट में गोल किये जबकि जोर्जिनियो ने 84वें मिनट में तीसरा गोल दागा। वेस्ट हैम के लिये एकमात्र गोल 84वें मिनट में क्रेग डॉसन ने किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल