1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग : लीडस ने लिवरपूल को 1-1 से ड्रॉ पर रोका

प्रीमियर लीग : लीडस ने लिवरपूल को 1-1 से ड्रॉ पर रोका

 Reported By: IANS
 Published : Apr 20, 2021 01:09 pm IST,  Updated : Apr 20, 2021 01:09 pm IST

डिएगो लोरेंटे के आखिरी मिनटों में किए गए निर्णायक गोल के दम पर लीडस यूनाइटेड ने यहां अपने घर में खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले में मौजूदा चैंपियन लिवरपूल को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।

EPL: Liverpool draw at Leeds amid criticism of Super League role- India TV Hindi
EPL: Liverpool draw at Leeds amid criticism of Super League role Image Source : AP

लंदन। डिएगो लोरेंटे के आखिरी मिनटों में किए गए निर्णायक गोल के दम पर लीडस यूनाइटेड ने यहां अपने घर में खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले में मौजूदा चैंपियन लिवरपूल को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में सादियो माने ने 31वें मिनट में गोल करके लिवरपूल को 1-0 से आगे कर दिया। माने का इस सीजन का यह 13वां गोल है। टीम ने इस बढ़त को 87वें मिनट तक कायम रखा।

लेकिन इसके बाद स्पेनिश डिफेंडर लोरेंटो ने जैक हैरीसन द्वारा लिए गए कार्नर पर गोल करके लीडस यूनाइटेड को 1-1 से बराबरी दिला दी। लोरेंटो का लीडस के लिए यह पहला गोल है।

इस मुकाबले के शुरू होने से पहले लिवरपूल सहित सैकड़ों समर्थक एलांड रोड के बाहर सुपर लीग प्रस्ताव का विरोध करने के लिए खड़े थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल