1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अटलांटा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने एरिक मैक्सिम चौप-मोटिंग ने कहा, 'मुझे खुद पर भरोसा था'

अटलांटा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने एरिक मैक्सिम चौप-मोटिंग ने कहा, 'मुझे खुद पर भरोसा था'

 Edited By: IANS
 Published : Aug 13, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 04:38 pm IST

अटलांटा ने 26वें मिनट में मारियो पसालिक के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के 90 मिनट तक अटलांटा ने सफलतापूर्वक बढ़त बनाए रखी। हालांकि इसके बाद अतिरिक्त समय में पीएसजी की टीम ने मारक्विनहोस ने 90वें मिनट गोल कर पीएसजी को 1-1 की बराबरी दिला दी।

Eric Maxim, Choup-Moting, Atlanta- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के खिलाड़ी एरिक मैक्सिम चौप-मोटिंग का मानना है कि चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में अटलांटा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनकी टीम एक गोल से पिछड़ने के बावजूद भी मैच जीत सकती थी। पीएसजी ने बुधवार को यहां चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में इटालियन क्लब अटलांटा को 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौप-मोटिंग ने इस मैच के लिए पीएसजी के लिए इंजुरी टाइम में गोल किया।

अटलांटा ने 26वें मिनट में मारियो पसालिक के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के 90 मिनट तक अटलांटा ने सफलतापूर्वक बढ़त बनाए रखी। हालांकि इसके बाद अतिरिक्त समय में पीएसजी की टीम ने मारक्विनहोस ने 90वें मिनट गोल कर पीएसजी को 1-1 की बराबरी दिला दी।

इसके तीन मिनट बाद ही एरिक मैक्सिम चौप-मोटिंग के गोल की मदद से पीएसजी ने 2-1 से मैच जीत लिया। फ्रेंच चैंपियन पीएसजी ने 1995 के बाद पहली बार चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

चौप-मोटिंग ने मैच के बाद स्काई स्पोटर्स से कहा, " जब मैं मैदान पर उतरा तो मैंने सोचा कि हम हार नहीं सकते। हम इस तरह से घर नहीं जा सकते। मुझे खुद पर भरोसा था। मुझे टीम पर और पेरिस के इतिहास पर भरोसा था। टीम में एक अच्छा अहसास था। मैदान के बाहर हमने इसका अच्छे से आनंद लिया।"

उन्होंने कहा, " यह एक शानदार और मुश्किल मैच था। मुझे लगता है कि हमने अंतिम मौके तक बेहतर प्रदर्शन किया और खुद पर विश्वास बनाए रखा। यह आसान नहीं था क्योंकि ऐसे ही कई मौकों पर हम दुर्भाग्यवश गोल नहीं कर पाए थे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल