1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस खिलाड़ी यूजिनी बुशार्ड ने प्राग ओपन के दूसरे दौर में किया प्रवेश

टेनिस खिलाड़ी यूजिनी बुशार्ड ने प्राग ओपन के दूसरे दौर में किया प्रवेश

 Reported By: IANS
 Published : Aug 11, 2020 01:03 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 01:03 pm IST

वाइल्ड कार्ड के साथ प्राग ओपन में आने वाली कनाडा की यूजिनी बुशार्ड ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। 

टेनिस खिलाड़ी यूजिनी...- India TV Hindi
टेनिस खिलाड़ी यूजिनी बुशार्ड ने प्राग ओपन के दूसरे दौर में किया प्रवेश Image Source : PTI

प्राग| वाइल्ड कार्ड के साथ प्राग ओपन में आने वाली कनाडा की यूजिनी बुशार्ड ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वर्ल्ड नंबर-330 बुशार्ड ने रूस की वेरोनिका कुदेरमेटोवा को सोमवार को खेले गए मैच में 6-0, 6-3 से मात दी। यह मैच 76 मिनट तक चला।

डब्ल्यूटीए वेबसाइट ने पूर्व वर्ल्ड नंबर-5 के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि हर मैच में पहला सेट मुश्किल होता है। यह आसान नहीं होता। हर मैच में संघर्ष करने के लिए मुझे अपने आप पर गर्व है। यह अधिकतर मेरे पक्ष में होता है। मैं हर अंक पर बनी रही और ज्यादा गलतियां नहीं कीं। मैंने आक्रामक खेल खेला, जिसकी मैं कोशिश कर रही थी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल