1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरो 2016: जर्मनी ने ड्रा खेला, इंग्लैंड जीता, उक्रेन बाहर

यूरो 2016: जर्मनी ने ड्रा खेला, इंग्लैंड जीता, उक्रेन बाहर

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2016 01:13 pm IST,  Updated : Jun 17, 2016 01:13 pm IST

पेरिस: जर्मनी ने पहला गोलरहित ड्रा खेला जबकि इंग्लैंड ने जीत की राह पर वापसी की और उक्रेन यूरोपीय फुटबाल चैम्पियनशिप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। दो साल पहले ब्राजील में विश्व

Germany vs poland- India TV Hindi
Germany vs poland

पेरिस: जर्मनी ने पहला गोलरहित ड्रा खेला जबकि इंग्लैंड ने जीत की राह पर वापसी की और उक्रेन यूरोपीय फुटबाल चैम्पियनशिप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। दो साल पहले ब्राजील में विश्व चैम्पियन बनी जर्मन टीम को पोलैंड ने ग्रुप सी के मैच में गोलरहित ड्रा पर रोका। वहीं इंग्लैंड ने वेल्स को 2-1 से हराया। वेल्स के लिये जेरेथ बेल ने फ्रीकिक पर गोल किया जबकि इंग्लैंड के लिये जैमी वार्डी और डेनियल स्टरिज ने गोल किये।

उत्तरी आयरलैंड ने एक अन्य मैच में उक्रेन को 2-0 से हराकर 34 साल में टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। इसके साथ ही उक्रेन नाकआउट चरण से ही बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। इस जीत के दौरान उत्तरी आयरलैंड के एक प्रशंसक की स्टेडियम में मौत हो गई। आयरिश फुटबाल संघ के मुख्य कार्यकारी पैट्रिक नेलसन ने कहा कि उस प्रशंसक की मौत स्टेडियम में मैच देखने के दौरान हुई।

ग्रुप ई के मुकाबले में आज इटली का सामना स्वीडन से होगा जबकि ग्रुप डी में चेक गणराज्य की टक्कर क्रोएशिया से और गत चैम्पियन स्पेन की भिडंत तुर्की से होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल