1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरो कप 2016: पुर्तगाल, आइसलैंड का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

यूरो कप 2016: पुर्तगाल, आइसलैंड का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

 Written By: IANS
 Published : Jun 15, 2016 03:33 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 03:33 pm IST

सैंट एटीनी (फ्रांस): यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में पुर्तगाल का सेंट एटीनी में मंगलवार देर रात आइसलैंड से हुआ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। अपने कोच फर्नाडो सांतोस के नेतृत्व में पुर्तगाल काफी अच्छी फार्म

Iceland's Kolbeinn Sigthorsson, Portugal's Ronaldo - India TV Hindi
Iceland's Kolbeinn Sigthorsson, Portugal's Ronaldo

सैंट एटीनी (फ्रांस): यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में पुर्तगाल का सेंट एटीनी में मंगलवार देर रात आइसलैंड से हुआ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। अपने कोच फर्नाडो सांतोस के नेतृत्व में पुर्तगाल काफी अच्छी फार्म में रहा है और आइसलैंड किसी भी बड़े टूर्नामेंट में कदम रखने वाली पहली टीम है।

मुकाबले के पहले हाफ में पुर्तगाल के लिए 31वें मिनट में नानी ने गोल दागा और टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।

पुर्तगाल की टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल करने की उम्मीद पर उस वक्त पानी फिर गया, जब दूसरे हाफ में बिरकिर बजार्नासन ने 50वें मिनट में आइसलैंड के लिए गोल दागते हुए मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।

रोनाल्डो ने गोल दागने की काफी कोशिश की, लेकिन भाग्य ने इस बार उनका साथ नहीं दिया। हालांकि, मुकाबले के दूसरे हाफ में 1-1 से बराबरी पर चल रहे मुकाबले में दोंनों टीमों की ओर से कोई अन्य गोल नहीं दागा गया।

इस कारण यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ हो गया।

टूर्नामेंट के ग्रुप-एफ में 18 जून को जहां एक ओर आइसलैंड का मुकाबला हंगरी से होगा। वहीं, 19 जून को पुर्तगाल का मुकाबला ऑस्ट्रिया से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल