1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव आने से यूरोपा लीग मैच हुआ स्थगित

खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव आने से यूरोपा लीग मैच हुआ स्थगित

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 27, 2020 04:07 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 04:07 pm IST

मकाबी हाइफा और जेलजेननिकार दोनों क्लबों ने गुरूवार को बयान पोस्ट किये कि उनका मैच इस्राइल स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थगित कर दिया है। 

Europa League, covid-19 positive, football, sports- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

इस्राइल में गुरूवार को यूरोपा लीग का मैच स्थगित कर दिया गया क्योंकि दौरा करने वाले बोस्निया-हर्जेगोविना के फुटबॉल क्लब खिलाड़ियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। वायरस मामलों के कारण यह इस महीने में चैम्पियंस लीग या यूरोपा लीग क्वालीफाइंग का पांचवां मुकाबला है जिसे स्थगित किया गया है।

मकाबी हाइफा और जेलजेननिकार दोनों क्लबों ने गुरूवार को बयान पोस्ट किये कि उनका मैच इस्राइल स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थगित कर दिया है। 

बोस्नियाई क्लब ने कहा कि उसके पांच खिलाड़ियों को बुधवार को मैच से पहले होने वाली यूएफा की अनिवार्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है जिनमें कोई लक्षण नहीं थे। 

टीम यूएफा के फैसले का इंतजार कर रही है कि आगे क्या किया जाये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल