1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Europa League : सेविला ने रोमा को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Europa League : सेविला ने रोमा को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 Edited By: IANS
 Published : Aug 07, 2020 05:29 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 05:29 pm IST

सेविला ने इस मुकाबले में अच्छी शुरूआत की और शुरू से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। सेविला के लिए सर्जियो रेगुइलन ने 21वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 

Europa League, Sevilla, Roma,  quarter-finals- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

स्पेन के फुटबॉल क्लब सेविला ने रोमा को 2-0 से हराकर यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में मुकाबले का पहला लेग रद्द हो जाने के बाद एक लेग का ही यह मुकाबला खेला जाना था। इसलिए, यूईएफए ने जर्मनी के डुइसबर्ग में तटस्थ स्थान पर गुरुवार को इस मुकाबले को आयोजित कराने का फैसला किया।

सेविला ने इस मुकाबले में अच्छी शुरूआत की और शुरू से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। सेविला के लिए सर्जियो रेगुइलन ने 21वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 

टीम ने इसके बाद 44वें मिनट में यूसुएफ एन नेसारी के गोल के सहारे अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया।

सेविला की टीम ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखा और जीत अपने नाम कर ली। क्वार्टर फाइनल में सेविला का सामना अब अगले मंगलवार को ओलंपियाकोस या फिर वोल्वरहॉम्पटन से डुइसबर्ग में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल