1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पिछले साल के प्रदर्शन से प्रेरणा ले रही हैं महिला हॉकी फॉरवर्ड नवजोत

पिछले साल के प्रदर्शन से प्रेरणा ले रही हैं महिला हॉकी फॉरवर्ड नवजोत

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2020 01:50 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 01:50 pm IST

भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा फारवर्ड नवजोत कौर का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद पूरी टीम का मनोबल गिरा नहीं है और वे पिछले साल के अच्छे प्रदर्शन से प्रेरणा ले रहे हैं।

Hockey- India TV Hindi
पिछले साल के प्रदर्शन से प्रेरणा ले रही हैं महिला हॉकी फॉरवर्ड नवजोत Image Source : HOCKEY INDIA

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा फारवर्ड नवजोत कौर का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद पूरी टीम का मनोबल गिरा नहीं है और वे पिछले साल के अच्छे प्रदर्शन से प्रेरणा ले रहे हैं। हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कोर ने कहा ,‘‘हमने 2019 में शानदार प्रदर्शन किया, खासकर एफआईएच महिला सीरिज फाइनल्स और एफआईएच हाकी ओलंपिक क्वालीफायर में मिली जीत से हमारा मनोबल काफी बढा है।’’

कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में खेल बंद हो गए हैं और तोक्यो ओलंपिक भी एक साल के लिये स्थगित करने पड़े। कौर ने कहा कि टीम का पूरा ध्यान फिटनेस बनाये रखने पर है। उन्होंने कहा,‘‘पूरी दुनिया में सभी के लिये यह संकट का समय है लेकिन हमें सकारात्मक रहना होगा। हम सभी यहां फिटनेस पर और अपने कमरों में स्टिक वर्क तकनीकों पर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसमें खिलाड़ियों को अपने शौक पूरा करने का भी मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा,‘‘हमें आम तौर पर समय नहीं मिलता। इस समय मैं ड्राइंग, कलरिंग करने के साथ नेट फ्लिक्स पर अपने पसंदीदा शो भी देख रही हूं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल