1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एफवन प्रैक्टिस सेशन हुआ रद्द, बढ़ा माइकल शूमाकर का इंतजार

एफवन प्रैक्टिस सेशन हुआ रद्द, बढ़ा माइकल शूमाकर का इंतजार

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2020 05:10 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 05:10 pm IST

नरबर्गरिंग ट्रैक के आसपास खराब दृश्यता के कारण मेडिकल हेलीकॉप्टर के उड़ान के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया जिसके कारण अभ्यास सत्र को स्थगित कर दिया गया। 

F 1, Michael Schumacher, Formula one, sports- India TV Hindi
Formula 1 Image Source : PTI

फार्मूला वन (एफवन) एफिल ग्रां प्री के लिए पहले अभ्यास सत्र को खराब मौसम के कारण शुक्रवार को रद्द कर दिया गया था जिससे दिग्गज चालक माइकल शूमाकर के बेटे मिक शूमाकर का फॉर्मूला वन में पहले आधिकारिक ड्राइव का इंतजार बढ़ गया। 

नरबर्गरिंग ट्रैक के आसपास खराब दृश्यता के कारण मेडिकल हेलीकॉप्टर के उड़ान के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया जिसके कारण अभ्यास सत्र को स्थगित कर दिया गया। 

एफवन सुरक्षा नियमों के तहत रेस या अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टर का उड़ान के लिए तैयार रहना जरूरी है जिससे दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में किसी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। 

इस रेस के दौरान मौजूदा चैम्पियन और तालिका में शीर्ष पर चल रहे लुइस हैमिल्टन की कोशिश 91वें जीत दर्ज कर माइकल शूमाकर की बराबरी करना है। 

दूसरी तरफ फार्मूल टू तालिका के शीर्ष खिलाड़ी मिक शूमाकर अपने घरेलू ट्रैक पर अल्फा रोमियो टीम के साथ पहली बार अभ्यास करने वाले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल