1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. F-1 ने ब्रिटिश ग्रां प्री पर फैसले के लिए अप्रैल अंत की डेडलाइन तय की

F-1 ने ब्रिटिश ग्रां प्री पर फैसले के लिए अप्रैल अंत की डेडलाइन तय की

 Reported By: IANS
 Published : Apr 01, 2020 10:53 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 10:53 pm IST

फॉर्मूला-1 और सिल्वरस्टोन ने ब्रिटिश ग्रां प्री के आयोजन के बाबत फैसले लेने के लिए अप्रैल अंत की समय सीमा तय की है। 

F-1 ने ब्रिटिश ग्रां...- India TV Hindi
F-1 ने ब्रिटिश ग्रां प्री पर फैसले के लिए अप्रैल अंत की डेडलाइन तय की Image Source : AP

लंदन। फॉर्मूला-1 और सिल्वरस्टोन ने ब्रिटिश ग्रां प्री के आयोजन के बाबत फैसले लेने के लिए अप्रैल अंत की समय सीमा तय की है। एक बयान में एफ-1 ने कहा, "सिल्वरस्टोन और फॉर्मूला-1 ने मौजूदा स्थिति पर चर्चा जारी रखी है और ब्रिटिश ग्रां प्री को 17 से 19 जुलाई के बीच आयोजित करने को लेकर विचार हो रहा है।"

कोरोनवायरस के कारण पहली आठ रेस या तो रद्द हो चुकी हैं या स्थगित कर दी गई हैं। ग्रेट ब्रिटेन में सभी खेल गतिविधियां बंद हैं। बयान में कहा, "हमारे प्रशंसकों, साथियों और एफ-1 समुदाय की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हम संबंधित अधिकारियों से संपर्क में बनें रहेंगे।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल