1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FA Cup : एवर्टन को 2-0 से हराकर मैनचेस्टर सिटी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

FA Cup : एवर्टन को 2-0 से हराकर मैनचेस्टर सिटी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Mar 21, 2021 12:54 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 12:54 pm IST

अंतिम छह मिनट में किए गए दो गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने एटर्वन को 2-0 से हराकर एफए कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 

Manchester City Team- India TV Hindi
Manchester City Team Image Source : GETTY

लंदन| अंतिम छह मिनट में किए गए दो गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने एटर्वन को 2-0 से हराकर एफए कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात खेले गए इस मुकाबले में जीत दर्ज कर मैनचेस्टर सिटी ने इस सीजन में अपना चौथा खिताब जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

पे गार्डियोला के लिए इल्की गुंडोगन ने 84वें और केविन डी ब्रुयन ने इंजुरी टाइम में गोल किए। इस जीत के बाद सिटी ने अब टॉप पर 14 स्थानों का फासला बना लिया है। टीम अब काराबाओ कप के फाइनल में टॉटेनहम हॉटस्पर से भिड़ेगी।

ये भी पढ़े - इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया को हुए 5 बड़े फ़ाएदे, जो आगामी टी20 विश्वकप में दिला सकते हैं जीत  

वहीं, रविवार को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल में मैनचेस्टर सिटी का सामना लिसेस्टर सिटी से जबकि चेल्सी का सामना शेफील्ड युनाइटेड से होगा।

ये भी पढ़े - टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने डेविड मलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल