1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रशंसकों ने मैच के दौरान स्टार फुटबॉलर मैसी के भाई को पीटा

प्रशंसकों ने मैच के दौरान स्टार फुटबॉलर मैसी के भाई को पीटा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 05, 2015 12:37 pm IST,  Updated : Jul 05, 2015 12:42 pm IST

नई दिल्ली: आज कल खेल के मैदान में कब क्या हो जाए इसकी कोई खबर नहीं होती। कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मैसी के परिवार के साथ

प्रशंसकों ने मैच के...- India TV Hindi
प्रशंसकों ने मैच के दौरान स्टार फुटबॉलर मैसी के भाई को पीटा

नई दिल्ली: आज कल खेल के मैदान में कब क्या हो जाए इसकी कोई खबर नहीं होती। कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मैसी के परिवार के साथ चिली के सरफिरे प्रशंसकों ने मारपीट की।

चिली के सिरफिरे प्रशंसकों ने पहले हाफ टाइम से कुछ देर पहले मैसी के परिवार के साथ धक्का मुक्की की फिर मैसी के भाई रोड्रिगो की पिटाई कर दी।

वहां के अधिकारियों को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ही मैसी के परिवार वाले को सुरक्षित टेलिवीजन केबिन में पहुंचाया गया।

वहीं दूसरी तरफ वहां बैठे सरर्जिया एगुरिओ की फैमली के साथ भी चिली के प्रशंसकों ने मारपीट की। जिसके कारण मैच का माहौल पर भी असर पड़ा। बहरहाल दोनों खिलाड़ियों के परिवार को कोई नुकसान नहीं हुआ।

लियोनेल मैसी का इकलौता गोल

चिली ने फाइनल में अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराकर टूर्नामेंट के 99 वर्षों के इतिहास में पहली बार खिताब पर कब्जा जमा लिया। दोनों टीमों के बीच 90 मिनट तक चले बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला और दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं।

जिसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया। पेनल्टी में अर्जेंटीना के गोंजालो हिंगुएन और इवर बानेगा ने गोल करने के अपने मौके गंवा दिए। इसके बाद चिली के एलेक्सिस शांचेज ने गोल दाग टीम को चैम्पियन बना दिया।

चिली के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

अर्जेंटीना की तरफ से इस मैच में लियोनेल मैसी ने इकलौता गोल किया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल