1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फर्यादी ने नेमार के खिलाफ लगाए रेप के आरोप लिए वापस

फर्यादी ने नेमार के खिलाफ लगाए रेप के आरोप लिए वापस

 Reported By: IANS
 Published : Aug 09, 2019 11:22 pm IST,  Updated : Aug 09, 2019 11:22 pm IST

ब्राजील के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी नेमार पर उनके देश की ही एक महिला मॉडल नाजिला त्रिनिदादे ने पेरिस के होटल के कमरे में रेप का आरोप लगाया था। 

नेमार- India TV Hindi
नेमार Image Source : GETTY IMAGES

साउ पाउलो। ब्राजीलियाई फर्यादी ने स्टार फुटबाल खिलाड़ी नेमार के खिलाफ लगाए गए रेप के आरोपों को वापस लेने का फैसला किया है। रिपोटर्स के मुताबिक, अभियोक्ता यह बात सुनिश्चित नहीं कर सका कि उस यौन प्रक्रिया में जबरदस्ती या हिंसा हुई थी। हालांकि यह सहमति से बनाए गए संबंधों का मामला लगता है। 

ब्राजील के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी नेमार पर उनके देश की ही एक महिला मॉडल नाजिला त्रिनिदादे ने पेरिस के होटल के कमरे में रेप का आरोप लगाया था। 27 साल के नेमार ने कहा था कि जो कुछ हुआ था वो आम सहमति से हुआ था। 

इस मामले ने पूरे विश्व में तूल पकड़ा था। मॉडल ने कहा था कि नेमार और वो सोशल मीडिया पर मिले थे। 

एक अभियोक्ता इस्तेफानिया पाउलिन ने संवाददाताओं से कहा, "यह प्रेमसंबंधी मामला है। जो साबित नहीं हो सका वो यह है कि यौन प्रक्रिया के दौरान हिंसा हुई थी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल