1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एफसी गोवा ने ISL के नए सीजन के लिए 30 सदस्यीय टीम का ऐलान किया

एफसी गोवा ने ISL के नए सीजन के लिए 30 सदस्यीय टीम का ऐलान किया

 Reported By: IANS
 Published : Oct 29, 2020 05:04 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 05:04 pm IST

एफसी गोवा ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2020-21 सीजन के लिए अपनी 30 सदस्यीय टीम की गुरुवार को घोषणा कर दी। 

एफसी गोवा ने ISL के नए...- India TV Hindi
एफसी गोवा ने ISL के नए सीजन के लिए 30 सदस्यीय टीम का ऐलान किया Image Source : FC GOA

पणजी| एफसी गोवा ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2020-21 सीजन के लिए अपनी 30 सदस्यीय टीम की गुरुवार को घोषणा कर दी। इस टीम में 14 खिलाड़ी गोवा से हैं। इस साल आईएसएल का आयोजन गोवा में होना है।

एफसी गोवा ने अपनी टीम में इस साल छह विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है। मुख्य कोच जुआन फेरांडो ने इस टीम को लेकर खुशी जाहिर की है। फेरांडो ने कहा कि वह अपनी टीम के साथ अच्छे सीजन की उम्मीद कर रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'भारत को वर्ल्ड कप 2011 में ना हराने का अफसोस ताउम्र रहेगा'

गोलकीपर : मोहम्मद नवाज, नवीन कुमार, शुभम धास, डायलन डिसिल्वा।

डिफेंडर : सेन्सन परेरा, सेरिटोन फर्नांडीस, लिएंडर डी कांहा, इवान गोंजालेज (स्पेन), मोहम्मद अली, जेम्स डोनाची (ऑस्ट्रेलिया), सराइनो फर्नांडीस, ऐबांधा दोहलिंग, सेवियर गामा।

मिडफील्डर : लेनी रोड्रिग्स, नेस्टर डायस, एडू बेदिया (स्पेन), प्रिंसटन रेबेलो, अल्बटरे नोगुएरा (स्पेन), ब्रैंडन फर्नांडिस, फ्रांग्की बुआम, रेडीम त्लांग, मकिंक विंकल चोथे, अलेक्जेंडर रोमारियो जेसुराज, जॉर्ज ऑर्टिज (स्पेन), फ्लान गोम्स, सीमेन।

फॉरवर्ड : इगोर एंगुलो (स्पेन), एरेन डी सिल्वा, देवेंद्र मंगरगांवकर, इशान पंडिता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल