1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : फॉक्स के गोल से ईस्ट बंगाल ने गोवा को ड्रॉ पर रोका

ISL-7 : फॉक्स के गोल से ईस्ट बंगाल ने गोवा को ड्रॉ पर रोका

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2021 10:33 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 10:33 pm IST

कप्तान डेनियल फॉक्स के गोल की मदद से एससी ईस्ट बंगाल ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में एफसी गोवा को 1-1 से ड्रा पर रोका।

ISL-7 : फॉक्स के गोल से...- India TV Hindi
ISL-7 : फॉक्स के गोल से ईस्ट बंगाल ने गोवा को ड्रा पर रोका Image Source : TWITTER/SC EAST BENGAL

मडगांव। कप्तान डेनियल फॉक्स के गोल की मदद से एससी ईस्ट बंगाल ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में एफसी गोवा को 1-1 से ड्रा पर रोका।

गोवा के लिए इगोर एंगुलो ने 39वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी थी लेकिन कप्तान फॉक्स ने 65वें मिनट में शानदार गोल करके ईस्ट बंगाल को 1-1 से बराबरी दिला दी। गोवा को 14 मैचों में छठी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है। टीम के अब 21 अंक हो गए हैं और वह तीसरे नंबर पर कायम हैं।

गोवा का यह लगातार तीसरा ड्रॉ है। ईस्ट बंगाल को 14 मैचों में सातवीं बार ड्रॉ खेलना पड़ा है। टीम 13 अंक लेकर 10वें नंबर पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल