1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चिली में ज्वेरेव के साथ प्रदर्शनी मैच खेलेंगे फेडरर

चिली में ज्वेरेव के साथ प्रदर्शनी मैच खेलेंगे फेडरर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 08, 2019 12:57 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 12:57 pm IST

फेडरर ने ट्वीट किया, "नमस्कार चिली, मैं सैटिंयागो में खेलने का इंतजार नहीं कर सकता वो भी मेरे अच्छे दोस्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव के साथ।"

Roger Federer and Alexander Zverev- India TV Hindi
Roger Federer and Alexander Zverev Image Source : GETTY IMAGES

सैंटियागो। स्विट्जरलैंड के दिग्गज पुरुष टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर अगले महीने चिली में होने वाले प्रदर्शनी मैच में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से भिड़ेंगे। यह प्रदर्शनी मैच लेटिन अमेरिकी टूर का हिस्सा होगा जिसमें कोलंबिया, अर्जेटीना, इक्वाडोर और मैक्सिको भी शामिल होंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह मुकाबला 19 नवंबर को सैंटियागो में 12,600 सीटर मूवीस्टार एरेना में होगा।

फेडरर ने ट्वीट किया, "नमस्कार चिली, मैं सैटिंयागो में खेलने का इंतजार नहीं कर सकता वो भी मेरे अच्छे दोस्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव के साथ।"

20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर इस समय एटीपी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं जबकि ज्वेरेव छठे स्थान पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल