1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 25 जुलाई से शुरू होगा फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड

25 जुलाई से शुरू होगा फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 11:38 pm IST

भारत को रूस, चीन, अमेरिका, यूक्रेन और अन्य के साथ शीर्ष डिवीजन में रखा गया है।

Chess- India TV Hindi
Chess Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई| फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड 25 जुलाई से 30 अगस्त तक खेला जायेगा जिसमें शीर्ष खिलाड़ी जैसे दुनिया के तीसरे नंबर के डिंग लिरेन और शीर्ष भारतीय विश्वनाथन आनंद भी हिस्सा लेंगे। पहली बार आयोजित हो रहे ऑनलाइन ओलंपियाड में 163 देशों की टीमें शिरकत करेंगी।

रूस शीर्ष रैंकिंग की टीम है जिसके बाद चीन, अमेरिका, अर्मेनिया और यूक्रेन होंगी। विदित संतोष गुजराती की कप्तानी वाली भारतीय टीम को सातवीं वरीयता मिली है। भारत को रूस, चीन, अमेरिका, यूक्रेन और अन्य के साथ शीर्ष डिवीजन में रखा गया है। शीर्ष डिवीजन से आठ टीमें दूसरे चरण के लिये क्वालीफाई करेंगी और अन्य डिवीजन के देशों से भिड़ेंगी।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। चीन ने 2018 शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों वर्गों में जीत हासिल की थी और उसने मई में ऑनलाइन नेशन्स कप को भी अपने नाम किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल