1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फुटबॉल फेडरेशन की मदद के लिए आगे आया फिफा, राहत कोष में दिए 15 करोड़ डॉलर

फुटबॉल फेडरेशन की मदद के लिए आगे आया फिफा, राहत कोष में दिए 15 करोड़ डॉलर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 25, 2020 09:21 am IST,  Updated : Apr 25, 2020 09:21 am IST

कोविड-19 महामारी से प्रभावित फुटबॉल समुदाय की मदद के लिये राहत योजना के तहत पहला कदम होगा।  

Fifa, Football, coronavirus, Covid-19- India TV Hindi
Fifa Image Source : GETTY IMAGES

विश्व की सबसे बड़ी फुटबॉल संस्था फीफा कोरोना वायरस के कारण वित्तीय परेशानियों से जूझ रहे सदस्य फुटबॉल संघों की मदद के लिये 15 करोड़ डॉलर देगा। फीफा ने कहा कि 2019 और 2020 के लिये सभी परिचालन कोष अगले कुछ दिनों में 211 सदस्य संघों में वितरित कर दिया जाएगा। 

यह कोविड-19 महामारी से प्रभावित फुटबॉल समुदाय की मदद के लिये राहत योजना के तहत पहला कदम होगा।  

फीफा ने कहा कि प्रत्येक राष्ट्रीय संघ को 500,000 डालर मिलेंगे। पिछले महीने फीफा ने फुटबॉल सहायता कोष गठित करने की घोषणा की थी लेकिन इसके बाद उसने इस बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दी थी। 

कोविड-19 महामारी के कारण पूरी दुनिया में खेल आयोजन ठप्प पड़ चुके हैं। कई सारे फुटबॉल आयोजन और लीग को इसके कारण टालना पड़ा है जिसकी वजह से फुटबॉल फेडरेशन और इससे जुड़े लोगों को काफी नुकसान हुआ है।

ऐसे में फिफा के द्वारा की जा रही यह मदद बाकी संघों को राहत देने का काम करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल