1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड 19 के कारण रद्द हुए फीफा अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप

कोविड 19 के कारण रद्द हुए फीफा अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 25, 2020 12:56 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 12:56 pm IST

फीफा अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप कोविड-19 के कारण रद्द कर दिए गए हैं। विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

FIFA- India TV Hindi
FIFA Image Source : GETTY IMAGES

ज्यूरिख| फीफा अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप कोविड-19 के कारण रद्द कर दिए गए हैं। विश्व फुटबाल की नियामक संस्था फीफा ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। इन दोनों विश्व कप की मेजबानी क्रमश: इंडोनेशिया और पेरू को करनी थी, लेकिन अब इन दोनों देशों को 2023 संस्करण की मेजबानी दे दी गई है।

फीफा ने बयान में कहा, "यह इसलिए किया गया है कि वैश्विक स्थिति एक स्तर तक सामान्य नहीं हो रही है जिससे दोनों टूर्नामेंट्स की मेजबानी चुनौतीपूर्ण हो रही है, साथ ही क्वालीफिकेशन प्रक्रिया भी मुश्किल हो रही है।"

ये भी पढ़ें - Ind vs Aus : दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की 'Playing XI' में हुए 4 बड़े बदलाव, 2 नए खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

इससे पहले फरवरी-2021 में भारत में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप भी रद्द कर दिया गया था। यह टूर्नामेंट वैसे 2020 में होना था लेकिन कोविड के कारण इसे अगले साल फरवरी तक स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद इसे रद्द कर दिया गया। भारत अब 2022 संस्करण की मेजबानी करेगा।

ये भी पढ़ें - Ind vs Aus : जडेजा ने पास किया फिटनेस टेस्ट, टीम इंडिया की 'Playing XI' में बना सकते हैं जगह 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल