1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIFA World Cup: रुस-साउदी अरब के बीच आज होगा पहला मैच, बिल्ली ने की रूस के जीतने की भविष्यवाणी

FIFA World Cup: रुस-साउदी अरब के बीच आज होगा पहला मैच, बिल्ली ने की रूस के जीतने की भविष्यवाणी

 Reported By: IANS
 Published : Jun 14, 2018 08:12 am IST,  Updated : Jun 14, 2018 09:27 am IST

यहां हेरिटेज म्यूजिम में मौजूद एचिलेस नामक बिल्ली ने गुरुवार से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप के पहले मैच में मेजबान रूस के जीतने की भविष्यवाणी की है।

 Players juggle the ball during a Saudi Arabia training...- India TV Hindi
 Players juggle the ball during a Saudi Arabia training session 

सेंट पीटर्सबर्ग: यहां हेरिटेज म्यूजिम में मौजूद एचिलेस नामक बिल्ली ने गुरुवार से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप के पहले मैच में मेजबान रूस के जीतने की भविष्यवाणी की है। फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के पहले मैच में मास्को के लुज्निकी स्टेडियम में मेजबान रूस का सामना सऊदी अरब से होगा। 

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यहां ओल्ड इम्पेरियल सारिस्ट कैपिटल के प्रेस सेंटर में रखी दो कटोरियों में से इस बिल्ली ने एक कटोरी को चुना जिसमें रूस की पर्ची थी। इसके बाद इस बिल्ली को रूस की टीम का लाल स्वेटर सौंपा गया और फिर इसे इसके मालिक एना कासाटकिना के सुपुर्द कर दिया गया। 

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी जानवर ने फीफा विश्व कप में जीत की भविष्यवाणी की है। इससे पहले ऑक्टोपस पॉल ने फीफा विश्व कप को लेकर भविष्यवाणियां की थीं जो काफी हद तक सही साबित हुई थीं। देखना होगा कि एचिलेस नामक इस बिल्ली की भविष्यवाणियां कितनी सही साबित होती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल